Showing posts with label दोस्ती. Show all posts
Showing posts with label दोस्ती. Show all posts

Saturday, 31 January 2015

दोस्ती

दोस्ती 

गम में हसने वालों को रुलाया नहीं जाता
लहरों से पानी को हटाया नहीं जाता 
होने वाले होजाते हैं खुदी दिल से अपने 
किसी को कहकर अपना बनाया नहीं जाता 

फूल से पहले खुशबू को तो देखो 
करनेसे पहले काम को तो देखो 
किसी के रूप में दीवाना न बनो 
सूरत से पहले उसके दिल को तो देखो 

रुकना नहीं चलना ही सीखो
पथिक का चाल चलन तो देखो
करीब आया तो प्यार जताके देखो
पसंद आयातो हाथ मिलाके देखो

सम्झादो अपने यादोंको 
वो बिन बुलाये पास आया करती है
आप तो दूर रहकर सतातेहो मगर 
वो पास आकर रुलाया करती है